

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महर्षि दुर्वाषा की पुण्यतिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करनें के लिए पंहुचेंगे| जिसकी शनिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं| 

शहर के पांचाल घाट पर माँ गंगा के तट पर दुर्वाषा ऋषि का आश्रम हैं| जिसका अपना इतिहास है| आश्रम से जनपद के आलावा आस-पास ले जनपदों से भी श्रद्धालु आकर पूजा अर्चना करते है| दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास जी महाराज (ब्रह्मचारी) नें बताया कि महात्यागी ब्रह्मर्षि दुर्वाषा जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 जनवरी रविवार को भंडारे का आयोजन होनें जा रहा है| जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं| 



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



