प्रदेश में कड़ाके की ठंड से अभी राहत के आसार नहीं

0
251

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश में जारी सर्दी के सितम से अभी चार-पांच तक राहत नहीं मिलेगी।राजधानी समेत प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों में अगले चार-पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।

[adrotate banner="3"]

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर शहर रहा।यहां न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 2.4 पहुंच गया, जो इस बार की सर्दी का रिकार्ड भी है।कानपुर का अधिकतम पारा 11.8 रहा। जिसका असर कानपुर से सटे जिलो में भी देखने को मिला| रात में कई स्थानों पर घना कोहरा पड़ा। गर्म कपड़ों से लकदक होने के बावजूद कंपकंपी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। लोग बाहर निकलने से बचते रहे।बेहद जरूरी कार्यों से ही घरों से निकले। लोगों को घरों और कार्यालयों में हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रामनगरी अयोध्या में भी भीषण सर्दी है। रामनगरी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। रायबरेली के फुर्सतगंज क्षेत्र में भी लोगों ने अधिक गलन महसूस की।यहां न्यूनतम पारा 5.4 दर्ज किया गया। लखनऊ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि समुद्रतल की सतह से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 240 से 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की उत्तर-पश्चिम नम हवाएं चल रही हैं।यही कारण है कि कोहरे की घनी परत बादलों के रूप में बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]