मैं हूं राम यात्रा जोरों पर तैयारी, नौनिहाल तैयार कर रहे धनुष

0
176


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को नगर में मैं हूँ राम यात्रा निकालनें की तैयारी चल रही है| यात्रा का आयोजन श्रीराम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया जा रहा है| यात्रा में 1008 स्वरूप शामिल किये जायेंगे|


शुक्रवार को शहर के संघ कार्यालय नुनहाई पर एकत्र होकर नौनिहालों नें धनुष तैयार किए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था| जय श्री राम का उद्घोष करते हुए बच्चे पूरी तन्मयता और लगन के साथ अपने लिए धनुष तैयार कर रहे हैं। जनपद फर्रुखाबाद में ‘मैं


हूं राम’ यात्रा का आयोजन स्वराज कुटीर से हो रहा है| बच्चों में राम के भाव का जागरण करने के लिए श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति द्वारा यह यात्रा आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है। चित्रांश मिश्रा, आकाश, कृष्णा, उज्जवल, हर्षित, आदृज, विनायक, यशवर्धन, कोको, सत्यम, लव आदि ने धनुष तैयार किये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]