लखनऊ:प्रदेश में मंगलवार सुबह बारिश होने से कोहरा छंट गया। बादल छाए हुए हैं। अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है।सुबह और रात को कोहरे की घनी चादर बिछ गई थी।आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई थी। मंगलवार सुबह मध्य वर्षा हुई। शहर से लेकर देहात तक कहीं अधिक और कम वर्षा हुई। इससे कोहरा छंट गया।गलन बढ़ गई। सर्दी से बचाव को लोग अलाव जलाते दिखे। कड़ाके की ठंड पहले से पड़ रही है। वर्षा के बीच हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।मौसम विभाग ने मंगलवार को गरज के साथ एक से अधिक बार वर्षा होने का आसार जताया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



