नाबालिक बुआ के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

0
128

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) साइकिल पर सबार नाबालिक बालिका को खेत में खीचकर उसके साथ रिश्ते के भतीजे से दुष्कर्म किया| जानकारी होनें पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच की |

थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता के पिता नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा कि बीते 14 वर्षीय पुत्री बीते 1 जनवरी को 11 बजे अपनी माँ के साथ साइकिल से जा रही थी उसकी माँ पैदल जा रही थी| साइकिल चलाते हुए बालिका आगे निकल गयी| उसी दौरान ग्राम नगला हुसा निवासी आरोपी राजवीर पुत्र मटरे उसे खेत में खीच ले गया और उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती की| काफी खोजबीन के बाद उसका पता नही चला| शाम को पीड़िता अपने घर पंहुची और आपबीती बतायी| बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की खबर से उसकी माँ की हालत बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गयी उसे शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया| सूचना मिलनें पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी आदि नें मौके पर जाकर जाँच की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]