अस्पताल कर्मियों से मारपीट कर तोड़फोड़ करनें में पूर्व सभासद के पुत्र सहित एक दर्जन फंसे

0
132

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट कर अस्पताल में तोड़फोड़ करनें के मामले में पुलिस नें पूर्व सभासद के पुत्र सहित एक दर्जन के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर एक को गिरफ्तार भी किया है|

कादरी गेट थानें के आवास विकास निवासी संजय कटियार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीती 4 जनवरी की रात को लगभग 9 बजे उनके आवास विकास स्थित लीला अस्पताल में एक युवक आया आया और उसने साबुन माँगा, जब अस्पताल कर्मियों नें उसे साबुन देनें से मना किया तो उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और
मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मी अनिकेत सिंह जाटव, अमित सैनी व सुमित कटियार के साथ मारपीट शुरू कर दी| जब सूचना मिलने पर अस्पताल मालिक संजय कुमार कटियार मौके पर आये तो हमलवार युवकों नें उनके साथ भी मारपीट की| इसके साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गयी| पुलिस नें मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]