बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़नें पर हंगामा, मुकदमा दर्ज

0
169


फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संबाददाता) बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया| जानकारी होनें पर मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस और एसडीएम मौके पर पंहुचे और हंगामा होता देख प्रतिमा को दुरस्त कराया
गया| इसके साथ ही ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस तफ्तीश कर रही है| पिछले वर्षों में इस प्रतिमा को दो बार पहले भी क्षतिग्रस्त किया जा चुका है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पखना बिहार में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा 1988 में सुखेंद्र सिंह कठेरिया की अध्यक्षता वाली समिति ने लगवाई थी| शुक्रवार सुबह ग्रामीणों
नें प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोश पनप गया| ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम गजराज सिंह, सीओ अरुण कुमार के साथ ही बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह आंबेडकर, जिला सचिव विनोद गौतम, देवनारायण गौतम आदि भी आ गये | अधिकारियों नें बसपा नेताओं से वार्ता की| जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। संकिसा से नई प्रतिमा मंगवा कर उसे लगवा दिया गया। कार्यावाहक कोतवाल निर्मल कुमार नें बताया कि नई मूर्ति लगवा दी गयी|
सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]