चार साल इंतजार के बाद भोलेपुर ओबरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आखिर काफी लम्बे इंतजार के बाद सांसद मुकेश राजपूत के प्रयास से भोलेपुर ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण होनें के साथ ही साथ फिलहाल उस पर आवागमन भी शुरू हो गया| जो क्षेत्र के लिये बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है | शुक्रवार को लोग नवनिर्मित पुल पर फर्राटा भरते भी नजर आये|
दरअसल बीते 9 मार्च 2019 को सांसद मुकेश राजपूत नें भोलेपुर ओबरब्रिज का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया था| उसके बाद से निरंतर उसका निर्माण कार्य चल रहा था| 29 करोंड़ 59 लाख रूपये की लागत से बनने वाले भोलेपुर रेलवे क्रासिंग ओबरब्रिज की लम्बाई लगभग 700 मीटर रखी गयी है| फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निर्माण निगम के द्वारा किया| फिलहाल ब्रिज को 16 महीनों में पूर्ण होना था लेकिन काम काफी धीमी गति से चलने पर लगभग चार साल का समय लग गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]