फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के कादरी गेट स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी एक स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास श्री बजरंगी जी महाराज ने श्री परीक्षित जी के जन्मोत्सव का सुंदर मार्मिक वर्णन किया|
कथा व्यास नें कहा कि परीक्षित इतने शक्तिशाली थे कि उन्होंने कलयुग पर भी विजय पा ली थी| उन्होंने कहा कि कलयुग को उनके राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी| लेकिन जब समय चक्र घूमता है तो तो बड़े-बड़े धैर्यवान भी धैर्य खो जाने जाते हैं| उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन सबसे उत्तम जीवन है, सफल जीवन के लिए मूल मंत्र है नीति के साथ प्रीति का होना परम आवश्यक है| राम नियम पूर्वक ही अपने भाइयों से प्रेम करते थे| इसी प्रकार व्यक्ति को अपने मित्र,पुत्र व पत्नी से नियम पूर्वक प्रेम करना चाहिए| उसमें किसी प्रकार का छल कपट प्रपंच सम्मिलित नहीं हो, तो मनुष्य का जीवन श्रेष्ठ बन जाएगा इसमें जरा भी संदेह नहीं है| कथा पंडाल में आरती बॉबी दुबे ने की| प्रदीप मिश्रा, आनंद मिश्रा, राम प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, सुनील तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, बब्लू दीक्षित, जितेंद्र सिंह सोमवंशी, गोपाल पाण्डेय, रोहित दीक्षित,सुहालाल मिश्रा, आशीष शुक्ला, सत्यम दीक्षित व सुमित मिश्रा आदि रहे | 
सफल जीवन के लिए निति के साथ प्रीति भी जरूरी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



