जाम के झाम में उलझा शहर, घंटों फंसे रहे लोग

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाना प्रशासन के लिए चुनौती है। शहर सोमवार को जाम में ठहर गया। लोग घंटों फंसे रहे। वहीं नियमों के विरुद्ध वाहनों का परिचालन स्टेटस सिबल बन गया है। खासकर कार सबार व ई-रिक्शा वालों की मनमानी से स्थिति और विकट हो जा रही थी। जल्दबाजी की होड़ में वह अपने वाहन को किसी भी हद तक जाकर एक-दूसरे के आगे-पीछे, तिरछे खड़े कर दे रहे थे। इसके चलते ऐन वक्त पर ही जाम के झाम से लोगों को दो चार होना पड़ा।

शहर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोंक है| उसके बाद भी लोग गाहेवगाहे अपने वाहनों को जुगाड़ से शहर में किसी ना किसी बहानें से प्रवेश करते है| जिससे जाम की झाम से दो-चार होना पड़ता है| सोमवार को शहर के भीतर से लेकर गलियों में भी जाम की लगा रहा| लेकिन शहर कोतवाली पुलिस नजर नही आयी| खुद पुलिस कर्मी भी जाम में फंसे दिखे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]