अपडेट: दो जगह टैम्पों पलटा, एक दर्जन घायल

0
121

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) दो जगह टैम्पों पलटनें से एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गयीं| उन्हें उपचार हेतु भर्ती किया गया| मौके पर भीड़ लग गयी|
थाना राजेपुर क्षेत्र में ग्राम मोहद्दीपुर के निकट अमृतपुर की तरफ से आ रहा टैम्पों अचानक ओवर टेक के चक्कर में पलट गया| जिसमे सबार 30 वर्षीय आरती पत्नी छोटे निवासी , 60 वर्षीय कांति पत्नी नरेश कुमार, 4 वर्षीय नेतकी निवासी राजपुर, कुसमापुर निवासी हरिओम मिश्रा पुत्र मुकुंद मिश्रा घायल हो गये | उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया| डॉ. रजत कुमार नें आरती की हालत नाजुक होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया | घायल हरिओम के परिजन सीएचसी से रिफर कराकर निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गये|
पांचाल घाट पर टैम्पों पलटनें से दो घायल
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट के निकट टैम्पों बाइक सबार 37 वर्षीय दामोदर पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी कुम्हरौर के ऊपर पलट गया| जिससे दामोदर के साथ उनकी पुत्र अनुराधा व गुंजन ही वृद्ध 50 वर्षीय जयदास निवासी पिथनापुर अमृतपुर, 30 वर्षीय वासुदेव पुत्र रघुवीर निवासी अमृतपुर व उनके पुत्र अंशु, नितिन सोनू घायल हो गये| जिसमे से दामोदार व जयदास को लोहिया में भर्ती किया गया| अन्य मामूली घायल हुए|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]