फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नियमित रेल यात्रा करनें वाले नौकरी पेशा यात्रियों नें ट्रेन का समय पूर्ववत करनें की मांग करते हुए स्टेशन मास्टर के माध्यम से ज्ञापन मंडल रेल प्रबन्धक को भेजा है|
शुक्रवार को सुबह स्टेशन मास्टर फतेहगढ़ को नियमित रेल यात्रा करनें वाले यात्रियों नें ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि वह लोग गाड़ी संख्या 05390 ट्रेन से कायमगंज, रुदायन, दरयावगंज, पटियाली, गंजडूडवारा,सहावर, कासगंज तक यात्रा करते है| नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेन फर्रुखाबाद से सुबह 7:15 पर चलकर स्टेशन स्टेशन कासगंज सुबह 9:45 बजे पंहुच रही है | जो पिछली समय सारिणी के अनुसार दो वर्षो से स्टेशन फर्रुखाबाद से सुबह 9:40 पर चल रही थी | जिससे प्रतिदिन यात्रा करनें वाले यात्रियों को असुबिधा हो रही है| लिहाजा यात्रियों नें मांग करते हुए कहा कि पूर्व की समय सारिणी के अनुसार 7:40 पर ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से संचालन किया जाये|
पुरानीं समय सारणी से ट्रेन चलानें की मांग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



