बैंडबाजों संग निकाली गई श्री राम की भव्य बारात

0
198

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भगवान श्री राम की बारात धूमधाम से निकाली गयी |बारात में शामिल राम भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। भगवान राम अपने तीनों छोटे भाइयों के साथ रथ पर सवार थे। जिस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी |


कस्बा अमृतपुर से श्री राम बरात गत वर्षों के बाद इस वर्ष भी धूमधाम से निकली गयी| राजसी श्रृंगार कर सजे श्रीराम और उनके अनुजों की नयनाभिराम छवि को श्रद्धालु अपलक निहार रहे हैं। बग्घी में सवार राजा दशरथ, कुलगुरु वशिष्ठ और मुनि विश्वामित्र के साथ अयोध्यावासियों को बरात में साथ चलने का निमंत्रण देते हुए चल रहे हैं। स्वरूप अपनी प्रस्तुतियों से सबका मनमोहते दिखे| बैंड भक्ति भरी धुनें बजाकर लोगों को आनंदित कर रहे थे। चहुंओर श्रीराम का जयघोष गूंज रहा था। झांकी में 9 रथ निकाले गये | थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]