भगवान राम के राज्याभिषेक होते ही फूलों की वर्षा कर झूमे श्रोता

0
123

फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री मधु रामलीला मंडल मऊदरवाजा के तत्वावधान में आयोजित हो रही रामलीला महोत्सव राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस दौरान रामलीला कमेटी द्वारा कलाकारों को सम्मानित कर स्मृति चिह्न व उपहार भेंट किए गए। साथ ही रामलीला मंचन में सहयोग करने वाले जिम्मेदार लोगों का आभार प्रकट किया गया।

मऊदरवाजा के बीबीगंज में रामलीला मंडल द्वारा गुरुवार रात श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता व हनुमान का अयोध्या पहुचने पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या में राजगुरु वशिष्ट द्वारा राम को अयोध्या का राजा बनाए जाने की घोषणा की गई। श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा द्वारा श्री राम को राज्याभिषेक करते उन्हें अयोध्या की राजगद्दी पर विराजमान किया गया। मानस की चौपाई ‘प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा’ के बाद रामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने भी श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुध्न व बजरंगबली को तिलक लगाया। रामलीला कमेटी द्वारा कलाकारों को सम्मानित करते स्मृति चिह्न उपहार भेंटकर उनके द्वारा किए गए अभिनय की सराहना की गई। इस दौरान कुंबर सिंह शाक्य, मंजुल मिश्रा, मयंक सिंह, आनन्द मौर्य, जितेन्द्र तिवारी, वेदराम पाल व हरीकिशन नारद मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]