11 जोड़ों का हुआ सामूहिक निकाह

0
140

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के मोहल्ला झंडा तल्ला स्थित दरगाह झण्डा शरीफ में 25, 26, 27 अक्टूबर को जश्न-ए-गौसुल वरा का आयोजन होगा। बुधवार 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे इज्तिमाई शादियों का आयोजन हुआ| जिसमे 11 जोड़ों का निकाह कराया गया| निकाह करा कर दरगाह से विदा किया गया|
रात लगभग 9 बजे जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी की महाफिल सजी। 26 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे खानकाही सूफियाना महफिले समां होगी। 27 अक्टूबर को शुक्रवार सुबह 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक, कुरआन ख्वानी कुल व फातेहा लंगर तकसीम किया जाएगा। दरगाह झण्डा शरीफ के सचिव नदीम खां ने बताया सभी प्रोग्राम हजरत मौलाना सूफी आबिद अली खलीकी इफ़्तिखारी मुजीबी कादरी चिश्ती कलियर शरीफ की जेरे सरपरस्ती व हाजी खलील खां की सदारत में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]