नगर निकायों में टैक्स वसूली बढानें के निर्देश

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में 15 वें वित्त आयोग से आवंटित टाइट ग्रांट व अन टाइट ग्रांट से कराए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी | जिसमे नगर निकायों में टैक्स बसूली बढानें के निर्देश दिये गये |
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी डीएम नें सभी नगर पालिका, नगर पंचायत में बड़ा तिरंगा लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तिरंगा के आस-पास पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था एवं उसके रखरखाव हेतु बेहतर इंतजाम किया जाये। एसटीपी फतेहगढ़ की मरम्मत कराने के लिए नगर पालिका फर्रुखाबाद और निर्देशित किया गया। नगर निकायों की सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। सभी नगर निकायों में टैक्स वसूली हेतु एक कार्य योजना तैयार कर युद्ध स्तर पर वसूली करने के निर्देश दिये। सभी नगर निकायों में अभियान चलाकर आवारा गोवंश को पकड़ने के निर्देश दिए। नगर निकायों में छोटी-छोटी कमियों के कारण गाड़ियां खराब पडी रहती है। उनको तत्काल ठीक कराया जाये। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर पालिकध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, कमालगंजनगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार आदि रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]