कार्यकर्ताओं पर आधारित है भाजपा का संगठन: सांसद

0
104

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) कंपिल अटेना मार्ग पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के स्वागत का समारोह आयोजित किया| जिसमे सांसद नें कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है|
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि संगठन का कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता ही पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचना है| विषम से विषम परिस्थितियों में भी पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हैं। भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है जनसंघ से लेकर भाजपा के निर्माण तक महापुरुषों और लाखों कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को लेकर पार्टी आगे बढ़ी और आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा संगठन के कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी ने 2014 व 2019 लोकसभा एवं 2017 व 2022 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की जिले में पार्टी निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अथक मेहनत और परिश्रम करने वाले प्रत्येक प्रतिभाशाली कार्यकर्ता को संगठन आगे बढ़ने का अवसर देता है 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है| कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक निशांत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह चौहान ने की। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता का स्वागत किया गया | जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, उद्योगपति पुखराज डागा, शिवांग रस्तोगी, लालाराम शाक्य, नंदराम कुशवाहा, अमरदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]