नीबकरोरी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे में चखा प्रसाद

0
215

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बुढ़वा मंगल पर बाबा नीबकरोरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन-पूजन का दौर शाम तक चलता रहा | सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा |
मन्दिर के महंत भानू प्रताप शुक्ला (त्यागी जी) के सानिध्य में बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा| धाम में आधी रात्रि के बाद से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ आनी शुरू हो गई। मंदिर के मुख्य गेट पर मौजूद पुलिस बल ने श्रद्धालुओं को लाइनें लगवाकर मंदिर में प्रवेश दिया। श्रद्धालुओं नें पूजा के बाद हलवे का प्रसाद ग्रहण किया | सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, नायब तहसीलदार ज्योति तिवारी व एसएसआई मोहम्मद अकरम फोर्स के साथ डटे रहे |

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]