फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गणपति महोत्सव के साथ ही अब उनकी प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हो गया| विसर्जन के दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमा लेकर गंगा घाट पंहुचे और और उन्हें भू-विसर्जित किया| लेकिन वहीं दूसरी तरफ लोगों नें आदेश ना होनें के बाद भी अपनी मूर्तियों को गंगा में विसर्जित कर दिया| 
दरअसल शनिवार से गणपति विसर्जन का आयोजन शुरू हो गया| शहर से लेकर इटावा-बरेली हाई-वे से भीड़भाड़ के साथ गाजा-बाजा बजाते हुए गौरी के लाल को अबीर-गुलाल के साथ लेकर निकले| इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।’गणपति बप्पा मोरया.’,’अगले बरस तू जल्दी आ.’के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।हवन-पूजन के उपरांत पूजा पंडाल में स्थापित मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जन के 
लिए जुलूस संग निकली। गणेश उत्सव समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों से सुशोभित वाहन पर मूर्ति रख नगर महिला -पुरुष ढोल-तासे की ध्वनि पर झूमते व जयकारे लगाते भ्रमण कर पांचाल घाट पंहुचे| जहाँ पालिका द्वारा पहले से ही मूर्ति विसर्जन के लिए जेसीबी से गड्डे खोदे गये थे | जिसमे लोगों नें गणपति को विसर्जित कर सुख-शान्ति की कामना की| वहीं दूसरी तरफ पुलिस के असफल प्रयास के चलते लोग नावों पर प्रतिमा लेकर गंगा की धार में पंहुचे और उन्होंने गंगा के जल में उन्हें विसर्जित किया| सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी मोबाइल चलाते दिखे| शनिवार को लगभग दो दर्जन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया|थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि गंगा में मूर्ति विसर्जन का आदेश नही है| लिहाजा मूर्ति गंगा जल में विसर्जित करनें वालों पर कार्यवाही की जायेगी|
भगवान गणपति के विसर्जन में उमड़ी भक्तों की भीड़
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



