व्यापार मंडल के 50 साल पूर्ण होनें पर नही जुटे 50 व्यापारी

0
206

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापारी मंडल मिश्रा गुट के 50 साल पूर्व होनें पर आयोजित बैठक में 50 व्यापारी भी नही जुटे जो चर्चा का विषय बना रहा| इस दौरान संगठन के संघर्ष की गाथा की चर्चा की गयी| साथ ही संगठन को मजबूत करनें पार जोर दिया गया|
दरअसल बीते कई वर्षो से व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की सक्रियता ना के बराबर हो गयी है| व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अब सड़कों पर नही दिखते| पिछले साल नगर में चले अतिक्रमण अभियान को लेकर भी व्यापार मंडल चुप्पी साधे रहा| जब खुद जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी के भवन पर बुलडोजर चलनें का नम्बर आया तो वह सड़क पर उतर आये| लेकिन वहां भी बाद में उन्हें चुप्प ही होना पड़ा| इस बात की भी खूब चर्चा शहर में रही कि खुद का भवन टूटने का नम्बर आया तो व्यापार मंडल सड़कों पर आ गया| जब अन्य व्यापारियों की दुकानें टूट रही थी तब व्यापार मंडल क्यों नही बोला? व्यापार मंडल की व्यापारी समस्याओं की अनदेखी का असर रविवार को शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित संगठन के 50 साल पूर्ण होनें के कार्यक्रम में दिखायी दिया | जब कार्यक्रम में खुशी का इजहार करनें के लिए 50 व्यापारी नही जुटे सके | जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]