दारोगा से अभद्रता मामले में खनन माफिया सचिन ठाकुर व उसके आधा दर्जन गुर्गों पर गैंगेस्टर

0
342

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दारोगा से अभद्रता के मामले में जेल भेजे गये खनन माफिया सचिन ठाकुर व उसके आधा दर्जन गुर्गों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन नें सख्त रुख अपना लिया है| लिहाजा खनन माफिया सचिन व उसके 6 गुर्गो के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की गयी है|

दरअसल बीते 20 अगस्त को आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह के साथ अभद्रता की गयी है| अभद्रता करनें में खनन माफिया सचिन ठाकुर, अमित ठाकुर व उसके सथियों का वीडियो वायरल हुआ था| उसी मामले में सचिन व अमित के साथ ही मुकदमें में नामजद आरोपियों को पुलिस नें जेल भेज दिया था| शनिवार को कोतवाल फतेहगढ़ सचिन कुमार सिंह नें सचिन ठाकुर उर्फ़ आशीष प्रताप निवासी चिलसरा शमसाबाद, सर्वोतम पुत्र शिव सिंह निवासी डुंडीयापुर नवाबगंज, लालमन पुत्र हरीराम निवासी टिकुरियन नगला फर्रुखाबाद, गोविन्द पुत्र रामखिलाबन निवासी मंधना चौबेपुर कानपुर कमिश्नरेट, प्रदीप कुमार पुत्र भूमिराज निवासी कैलथा अलीगंज एटा, अजय कुमार पुत्र जय सिंह निवासी टिकुरियन नगला, राजीव कुमार पुत्र हरिराम निवासी टिकुरियन नगला के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]