फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से शिकस्त दी । उपचुनाव में सपा की जीत पर पार्टी नेताओं नें आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया| 
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एकत्रित हुए और उन्होंने आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया| सपा नेताओ नें इस जीत को जनता की जीत बताया। कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता की जीत है। इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, सुभाष चंद्र शाक्य, अहमद अंसारी, यूनिस अंसारी, अरविंद कश्यप, पंकज यादव आदि रहे |
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



