अपहरण के मुकदमें में फरार ‘डब्बन’ के घर कुर्की का नोटिस

0
117

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कारागार में हत्या आदि कई मामलों में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे ‘डब्बन’ के घर पुलिस नें नोटिस चस्पा कर दिया | पुलिस नें कुर्की का चस्पा कर चेतावनी दी कि यदि आरोपी हाजिर नही होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जायेगी|

दरअसल थाना मऊदरवाजा में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन निवासी कसरत्ता फतेहगढ़ के खिलाफ अपहरण आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था| जिसमे डब्बन दुबे फरार चल रहा है| जिसमे आरोपी डब्बन फरार चल रहा है| पुलिस का कहना है कि आरोपी डब्बन अपनी सम्पत्ति चुपके से बिक्री कर रहा है| वह अपनी चल व अचल सम्पत्ति हटा रहा है| सीजेएम न्यायालय के द्वारा पूर्व में आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था| आरोपी के लगातार फरार चलनें के कारण न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया गया| मंगलवार को सीओ सिटी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार, थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला, कोतवाल फतेहगढ़ सचिन सिंह आदि भारी पुलिस बल कोतवाली फतेहगढ़ से मुनादी करता हुआ निकला | जिसके बाद डब्बन दुबे के घर पर कुर्की क नोटिस चस्पा किया | सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें बताया कि यदि आरोपी डब्बन हाजिर नही हुआ तो कुर्की की कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]