हापुड़ और गाजियाबाद की घटना का विरोध कर वकीलों ने किया प्रदर्शन

0
111

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हापुड़ व गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना के विरोध में वकीलों नें प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री क सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा |
बार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष अतर सिंह व सचिव अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं नें तहसील आये जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा |
दरअसल हापुड़ जिले में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज और गाजियाबाद में अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर की गई हत्या के मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है | ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा तत्काल प्रभाव से दिया जाए और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करवाई जाए। पुलिस व प्रशासन के दोषी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके तत्काल प्रभाव से उन्हें दंडित कराया जाए। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]