फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह से अभद्रता करनें वाले आरोपी सचिन व अमित ठाकुर को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| यह वही दोनों खनन माफिया है जिन्होंने दारोगा से अभद्रता के दौरान कहा था कि दारोगा जी यह ‘मुलायम सिंह यादव की नही भाजपा की सरकार है’ भाजपा सरकार नें अपना असर दिखाया और पुलिस से आँख मिचौली खेल रहे दोनों ईनामी अब हवालात में हैं| वहीं अभी कई अज्ञात आरोपियों पर भी पुलिस की निगाहें तल्ख है|
थाना कादरी गेट के आईटीआई चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह से अभद्रता करनें और धमकी देनें के मामले में 25 हजार का ईनामी मुख्य आरोपी सचिन ठाकुर व 15 हजार का ईनामी अमित ठाकुर मुकदमा दर्ज होंने के बाद से फरार चल रहे थे | पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए चारों तरफ से जाल बिछाये थी| लेकिन वह पुलिस के हाथ नही आ रहे थे | आखिर पुलिस को सफलता हाथ लगी और पुलिस नें दोनों ईनामी खनन माफिया व उसके साथी को गिरफ्तार किया है| दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस के कब्जे में हैं| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को पुलिस नें जनपद मैनपुरी से गिरफ्तार किया है| वह एक बड़े नेता के पास पुलिस से बचनें के लिए पंहुचे थे| लेकिन एसपी विकास कुमार की सख्ती के चलते पुलिस नें दोनों को ही धर दबोचा| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है| 
यह मुलायम सिंह यादव की नही भाजपा की सरकार है, आरोपी सचिन ठाकुर व अमित गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



