हिट एंड रन: कार की टक्कर से 6 घायल

0
124

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तेज रफ्तार कार नें पांच को कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| वहीं टक्कर लगनें से एक कार सबार भी गंभीर रूप से घायल हो गया | पुलिस नें कार को कब्जे में लेकर घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया |
जनपद शाहजहाँपुर के शेरामऊ दक्षिणी चांदापुर निवासी मुनेश लोधी अपनी कार से ससुराल थाना मऊदरवाजा के हैबतपुर गढिया निवासी कैलाश राजपूत एक घर गया था | उसके साथ में बहनोई शिवशराण भी थे| उसी दौरान जब मुनेश कार से घर वापस लौट रहा था तो थाना कादरी गेट के नेहा फिलिंग स्टेशन के निकट उसने बाइक सबार 28 वर्षीय इस्लाम पुत्र वकील, इस्लाम का चार वर्षीय पुत्र असलम, 18 वर्षीय आदिल पुत्र जाकिर निवासी अमेठी जदीद कादरी गेट बाइक से घर आ रहे थे उसी दौरान कार नें उन्हें टक्कर मार दी| जिससे वह घायल हो गये| इसके बाद वहीं रोहित व लखन पपड़ी खा रहे थे उन्हें भी कार नें कुचल दिया| जिसके बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी| कार सबार मुनेश के बहनोई शिवशरण भी घायल हो गये | सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें बताया की कार को कब्जे में लिया गया है| पुलिस तफ्तीश कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]