काली नदी में बालक का शव उतरानें की सूचना पर दौड़ी पुलिस

0
149

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) काली नदी में बालक का शव उतरानें की सूचना मिलने पर पुलिस दौड़ी, लेकिन काफी तलाश के बाद मौके पर कुछ भी नही मिला|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर के निकट से काली नदी निकली हैं| काली नदी में भी इस समय उफान है | लिहाजा किसी नें कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नदी में एक 5 वर्षीय बालक अ शव उतरा रहा है| सूचना पर पुलिस सक्रियता दिखायी और वरिष्ठ उप निरीक्षक मों. अकरम फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और नदी में बालक के शव की तलाश करायी लेकिन उसके बाद भी शव बरामद नही हुआ| पुलिस नें नदी किनारे के गाँव गुलरिया नगर, कासमापुर, साहसपुर तक ग्रामीणों जानकारी दी की कोई शव दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]