चेन चोरी के शक में तीन महिलाओं को उठाया

0
176

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें चेन चोरी के शक में तीन महिलाओं को उठाया है | पुलिस उनसे पूंछतांछ कर रही है |
दरअसल शहर के राजीव गाँधी नगर निवासी मिथिलेश कुमारी व मोहल्ला अमीन भाऊ टोला निवासी शिव कुमारी की चेन चोरी कर ली गयी थी| घटना उस समय हुई थी जब वह पांडेश्वर नाथ मन्दिर के दर्शन के लिए लाइन में लगी थीं| सोमवार को शहर कोतवाल महिला पुलिस के साथ पहले से ही मन्दिर परिसर में अपनी निगाहें लगाये हुए थे उन्होंने शक होंने पर तीन महिलाओं को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया| पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर आयी |
कोतवाल अनिल कुमार चौबे नें बताया कि तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है| पूंछतांछ की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]