चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज

0
158

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चोरी के मामले में पुलिस नें मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी है| पुलिस को मामले में करीबी पर ही शक है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढिलावल निवासी नितिन पुत्र संजू के घर बीती 10 अगस्त की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था | घर मे पडोसी के मकान से होकर नितिन के मकान में चोर दाखिल हुआ और कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़कर उसमे रखी एक सोने की चैन, एक अंगूठी, दो सोने के लाकेट, एक मंगल सूत्र, दो हाथ सोने की आठ जोड़ी बच्चे के चाँदी के खडुआ तथा 9 हजार रूपये नगद चोरी किया गया| पुलिस नें मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]