मुसीबत की बाढ़ से लबालब काशीराम कालोनी, पलायन कर रहे बाशिंदे

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा इस समय खतरे के निशान से लगभग 15 सेंटी मीटर ऊपर चल रहीं है| जिसका असर निचले इलाकों में पड़ रहा है| जिसकी स्थिति भयावह है कि बाढ़ पीड़ितों को ना दिन का चैन है और ना रात की नींद! यही कुछ हाल बीते दिन से तहसील सदर क्षेत्र के हैवतपुर गढिया काशीराम कालोनी का भी है| जिसमे गंगा में पानी बढ़ने से कालोनी लबालब हो गयी है|
तकरीबन आठ हजार की आबादी वाली काशीराम कालोनी जलमग्न है| बीते दिन से ही गंगा में पानी बढ़ने से बाढ़ काशीराम कालोनी में पंहुच गयी| कालोनी की पहली मंजिल पर रहने वाले बाशिंदे या तो ऊपर मंजिल पर चले गये और जिनकी व्यवस्था नही हो पायी वह दूसरे सुरक्षित स्थान पर पलायन कर गये| ग्राम कटरी धर्मपुर में भी बाढ आ जानें से ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर चले गये हैं|
24 घंटे जहरीले सांपों का खतरा
काशीराम कालोनी में जलभराव होनें से जहरीले सांप निकल आये हैं | सर्प कहीं पानी में तैरते तो कहीं पेंड पर चढ़ते नजर आ रहें है| जिसने लोगों को और अधिक दहशत में डाल दिया है| लोग 24 घंटे जहरीले साँपों की दहशत में हैं |
ना लाइट ना पानी की व्यवस्था
नगर पालिका नें जलभराव के 24 घंटे बाद भी ना ही लाइट की कोई व्यवस्था की और ना हो पानी के टेंकर ही पंहुचे| जब जेएनआई नें ग्राउंड जीरो पर जाकर पड़ताल की तो शाम तक केबल एक ही टैंकर ही मुहैया कराया जा सका था| जिससे कालोनी के बाशिदों में रोष पनप रहा है|
सभासद प्रतिनिधि नें सौंपा ज्ञापन
जलभराब होनें से कालोनी में जहरीले कीड़े और मच्छर पनप रहें है| इससे भी लोग काफी परेशान है| लिहाजा सभासद प्रतिनिधि रावेश मिश्रा नें निरीक्षण करनें पंहुचे नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र व ईओ रविन्द्र कुमार को व्यवस्था दुरस्त करनें के लिए शिकायती पत्र सौंपा |
ईओ रविन्द्र कुमार से जेएनआई नें जब बात की तो उन्होंने बताया की पानी के लिए तीन टैंकर लगाये गयें है|