कर्नाटक में हुई जैन संत की हत्या के विरोध में ज्ञापन

0
129

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कर्नाटक में हुई जैन संत की हत्या के विरोध में शामली में जैन समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया। जैन एकता मंच के लोगों का कहना है कि जैन संत के हत्यारों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।
जैन एकता मंच के जिलाध्यक्ष मयंक जैन के नेतृत्व में राष्ट्रपति, पीएम, गृह मंत्री, राज्यपाल आदि को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की जगह पर एसडीएम संजय सिंह नें लिया |जिसमे संगठन नें मांग रखी की जैन संत की हत्या कर दी गयी| जिससे जैन समाज काफी आहत है | संगठन ने विभिन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा | संगठन नें कहा कि जैन संत की हत्या करने वाले को जैन समाज कभी माफ नहीं करेगा। जिस प्रकार से जैन संत की हत्या की गई है, यह निंदनीय है और पूरा जैन समाज इसका विरोध करता है। नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा | भुवनेश जैन, प्रमोद जैन, नीलम जैन, रोहित जैन , मोहित जैन, प्रवीन जैन, पवन जैन , नगर अध्यक्ष अतुल जैन आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]