तालाब में डूबनें से सिक्योरिटी गार्ड नें तोड़ा दम

0
114

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) तालाब में नहानें गया युवक डूब गया| गोताखोरों नें कड़ी मसक्कत के बाद उसके शव को तालाब से निकाला| जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोसरपुर निवासी 35 वर्षीय अजीत सिंह उर्फ भूरे गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे गाँव के तालाब में ही नहानें के लिए उतर गया|उसे क्या पता था कि तालाब में उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है| तालाब में उतरने के कुछ देर में ही वह गहरे पानी में समा गया| गांव के ही अभिराज पुत्र सुनीत अपने खेतो की तरफ जा रहे थे उसने तालाब में अजीत को डूबते हुए देखा,जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी | सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे एकत्रित हो गये | कई ग्रामीण युवक की खोज में तालाब में उतरे लेकिन पता नही चला | इसके बाद पांचाल घाट से गोताखोरों को बुलाया गया| गोताखोरों नें शव को शाम को खोज निकाला| शव को बाहर निकलते ही चीखपुकार मच गयी| अजीत अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था। अजीत तीन भाई मे दूसरे नंबर का था। तीनों भाइयों मे सिर्फ छोटे भाई कौशलेंद्र की ही शादी हुई है। माता उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी पहुंची| दरोगा संजय मौर्या ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]