शिक्षकों के कार्यालय परिसर में घूमने पर लगेगी रोक: बीएसए

0
212

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने शनिवार शाम को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय किया।
बीएसए ने वार्ता में बताया कि शासन की मंशा के अनुसार स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यालय परिसर में शिक्षकों के घूमने की रोक हैं। जो शिक्षक व अन्य कर्मचारी कार्यालय से संबद्ध हैं, उनको स्कूल जाना होगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की बदहाल स्थित होने के सवाल पर कहा कि वह जिले में आए हैं। जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। उन सभी की स्थित में सुधार कराया जाएगा। छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]