खेत पर कब्जा कर भाई-भाभी दे रहे धमकी

0
126

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पांच बीघा जमीन पर भाई-भाभी ने कब्जा कर दिया। जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित भाई ने भाई भाभी व दो भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मलू निवासी विजेंद्र सिंह ने भाई जितेंद्र उर्फ मुन्नू, भाभी उर्मिला व भतीजे प्रदुम्न उर्फ चंदन व हेमंत उर्फ रामू के खिलाफ मुकदमा दर्जकराया है। इसमें कहा कि वही तीन भाई है। बड़े भाई योगेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी उर्मिला छोटे भाई जितेंद्र उर्फ मुन्नू के साथ रहने लगी। वह वाहर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी भाई ,भाभी व भतीजों ने उसके पांच बीघा खेत पर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी होने पर फोन कर भाई से कब्जा करने का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। 29 मई को वह घर आया और खेत को कब्जा मुक्त करने के लिए कहा। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]