55 हजार रूपये ठगी में एफआईआर दर्ज

0
105

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जन सेवा केंद्र से खाते में 55 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद रुपये दिए बिना व्यक्ति चला गया। ठगी होने पर जन सेवा केंद्र प्रभारी ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ा खेरा निवासी रोहित कुमार ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसकी याकूतगंज में जन सेवा केंद्र की दुकान हैं। एक व्यक्ति का फोन उसके पास आया। उसने पूछा की वह बताए खाते पर रुपये ट्रांसफर कर देगा। उसने हां कर दिया। वह दुकान पर आया और उसके बताए अनुसार खाता नंबर पर 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बात करने के दौरान वह रुपये दिए बिना चला गया। उसके फोन पर संपर्क करने पर वह नहं उठा रहा है। उसके साथ 55 हजार रुपये की ठगी हो गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]