हबन-पूजन कर भगवान परशुराम को किया याद

0
148

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिले के विभिन्न स्थानों में परशुराम जयंती मनाई गई। भक्तों ने परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन-आरती कर हबन में आहुति दी|
ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति (ब्राह्मण महासंघ) द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में हबन-पूजन का आयोजन किया| संगठन के अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित हबन-पूजन के दौरान भगवान पशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| इसके बाद सभी नें विधि विधान से उनकी अर्चना की| पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगदंमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था। इस दौरान उन्होंने अन्याय अत्याचार के खिलाफ अस्त्र-शस्त्र उठाकर 21 बार धरती से क्षत्रियों का संहार किया था। 
इस दौरान अनीतद्विवेदी, अखिलेश अग्निहोत्री, रामजी वाजपेयी, बबलू गोस्वामी, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, आलोक शुक्ला, अन्नू दुबे , अरविन्द पाण्डेय ,सुधांशु दत्त द्विवेदी, भास्कर दत्त द्विवेदी, दीपक मिश्रा,विपिन अवस्थी, शिवम दुबे, सुरेन्द्र पाण्डेय , मुनीश मिश्रा आदि प्रमुख रूप से रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]