सीएम योगी को जान से मारने धमकी

0
160

डेस्क: प्रयागराज में माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी का सियासी माहौल का पारा सातवे आसमान पर है इसी बीच सिंभावली क्षेत्र के एक युवक की ओर से इंटरनेट मीडिया पर समाजवादी पार्टी हापुड़ के नाम से बने एक वाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी को आपत्तिजनक शब्द और जान से मारने धमकी देने का ऑडियो प्रसारित किया है। पुलिस ने इस मामले में आडियो क्लिप को शेयर करने और बनाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

सिंभावली थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनिल बाबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि जिले के समाजवादी पार्टी के नाम से बने एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर आडियो क्लिप शेयर की गई है।जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आडियो क्लिप को कब्जे में लिया। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

[adrotate banner="2"]