निकाय चुनाव के लिये नामित किये उड़दस्ता प्रभारी

0
139

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निकाय चुनाब को निष्पक्ष सम्पन्न करानें के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह पूरी तन्मयता के साथ लगे हैं| मंगलवार को उन्होंने नें उड़दस्ता प्रभारी भी नामित कर दिये|
नगर पालिका सदर में जीआईटीआई के इंस्ट्रेक्टर अवनीश कुमार, सुनील कुमार, नगर पालिका कायमगंज में शिव बहादुर सिंह, नगर पंचायत शमशाबाद में चंद्र शेखर श्रीवास, नगर पंचायत नवाबगंज में पधुधन प्रसार अधिकारी पुष्पेंद्र पटेल, नगर पंचायत कंपिल में पशुधर प्रसार अधिकारी मोहित कुशवाहा, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार सिंह, नगर पंचायत कमालगंज में पशुधन प्रसार अधिकारी प्रशांत जायसवाल, नगर पंचायत खिमसेपुर में जीआईटीआई के इंस्ट्रक्टर विजय सिंह, नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी अजय कुमार वर्मा को उड़नदस्ता प्रभारी बनाया गया है। इन सभी के साथ एक-एक दरोगा, दो-दो सिपाही और एक-एक वीडियोग्राफर लगाया गया है। जीआईटीआई के इंस्ट्रेक्टर राजकिशोर महतो, पशुधन प्रसार अधिकारी अरूण कुमार कटियार, किशनलाल गौतम को रिजर्व में रखा गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]