सपा में अध्यक्ष पद की टिकट के लिये दो दिन में 10 आवेदन

0
101

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होनें के बाद राजनैतिक पार्टियों में दावेदारों की सूची लम्बी होती नजर आ रही है| नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पदों तक के लिये आवेदन दिये जा रहें है|
बीते दिन सपा कार्यालय पर वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र कटियार नें पुत्रबधू सूचि कटियार नें फर्रुखाबाद पालिका, संकिसा के लिये साधना यादव, ओमवती पाल व नवाबगंज अध्यक्ष पद के लिये पूर्व प्रधान सपा कार्यालय पर आवेदन किया था| वहीं सोमवार को नगर निकाय के आवेदन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के सपा कार्यालय पर 6 आवेदन जमा हुए। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद से निवर्तमान चेयरमैन हरीश यादव,नगर पंचायत शमशाबाद से रुबीना पत्नी इजहार खान, खीमसेपुर से संजू लोनिया, सुनीता यादव पत्नी आलोक यादव जिला पंचायत सदस्य,कंपिल नगर पंचायत से राजीव यादव ने आवेदन किया। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव नें जेएनआई को बताया कि जो आवेदन कर रहा है उसको अपने द्वारा की गयी सदस्यता का ब्यौरा देना होगा | साथ ही यह भी बताना होगा की उस पर पार्टी का कोई बकाया तो नही है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]