केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना

0
119

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांग्रेस नें मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया| कांग्रेसियों नें कहा की सरकार के दमनकारी निति के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी |
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला ‘पुन्नी’ के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउन हाल स्थित गाँधी प्रतिमा पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया| कांग्रसियों नें कहा कि कांग्रेस का आंदोलन मोदी सरकार के जनविरोधी चरित्र, देश विरोधी कृत्य और तानाशाही रवैये के खिलाफ है। राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावना से कार्रवाई हो रही है| इस दौरान डाल चंद्र प्रजापति, मोहन पाठक,शोभा राठौर , पवन कनौजिया अनमोल चतुर्वेदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]