नवरात्र की नवमी पर कन्या भोज की रही धूम

0
114

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  जगत जननी मां भगवती की आराधना के विशिष्ट पर्व चैत्र मास के नवरात्र की नवमी पर भक्ति और श्रद्धा चरम पर रही। श्रद्धालुओं ने नवमी पर हवन-पूजन के साथ कन्याभोज कराया। श्रद्धालुओं ने मां के नौवें स्वरूप सिद्धदात्री का विशेष पूजन किया। मंदिरों में भक्ति का महाकुंभ नजर आया|
गुरुवार को बढ़पुर शीलता माता देवी मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर भोपतपट्टी, रेलवे रोड़ मठिया देवी मंदिर, गुरूगाँव देवी मंदिर, भोलेपुर वैष्णो देवी मंदिर, जेएनवी रोड़ पर गमा देवी मंदिर समेत कई मंदिरों में हवन पूजन किया गया। घरों से उड़ने वाला हवन का सुगंधित धुआं और मंदिरों में बजने वाले घंटों की मधुर ध्वनि शहर में धार्मिक माहौल को और भी मजबूत कर रही थी। लोगों ने देवी के नौवें स्वरूप मां सिद्धदात्री का विशेष पूजन किया। श्रद्धालुओं ने देवी के स्वरूप में आई कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदाई की। कन्या भोज के बाद अधिकांश उपासकों ने व्रत पारायण किया। कन्याभोज खाने के लिए कन्याओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा था। तमाम कन्याएं रंग-बिरंगी पोशाक पहने तैयार हो गई थीं। कुछ कन्याओं ने तो देवी के रुप महागौरी का रूप धर कर आई। घरों के अलावा कुछ मंदिरों में विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]