फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को एसबी पब्लिक स्कूल कानपुर रोड याकूतगंज में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया|
विद्यालय में सभी कक्षा के छात्रों को कक्षा शिक्षिक द्वारा वार्षिक परीक्षा फल दिये गये| कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय चेयरमैन विवेक यादव द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन विवेक यादव ने कहा इस प्रकार के आयोजन से कक्षा के सभी छात्रों में एक प्रतिभागी की भावना जागृत होती है और अभिभावकों में भी अपने बच्चों का आकलन करने का अवसर प्राप्त होता है । उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा दोनों तरफ से होती है एक तरफ से विद्यालय बच्चों को शिक्षित करता है और दूसरी ओर से घर जाने के बाद बच्चे के अभिभावक उसे शिक्षित करते हैं और तभी एक संपूर्ण छात्र की उत्पत्ति होती है। ऐसे छात्र अपने जीवन में हमेशा कामयाबी के शिखर पर पहुंचते हैं और उन्हें अपने मुकाम पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। विद्यालय संचालिका स्नेहा यादव आदि रहे|
मेधावी छात्रों का किया सम्मान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


