मारपीट व जाति सूचक गली देने की रिपोर्ट दर्ज

0
187

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव सिसैया नगला निवासी रामश्री ने शिवम बघेल, गांव मधवापुर निवासी वीरपाल उर्फ पप्पू पाल, नन्हे व शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि 15 फरवरी 2023 को वह दोपहर में खेत में पशुओं के लिए घास काट रही थी। पति दूसरे खेत में घास काट रहे थे। उसी समय आरोपी बाइक से वहा आए और जाति सूचक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर पति बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। धमकी देकर आरोपी भाग गए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]