लूट के लिये की थी सौदान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

0
144

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें शनिवार को सौदान सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया| पुलिस के अनुसार सौदान की नकदी लूटने के इरादे से हत्या की गयी थी| पुलिस नें हत्या के आरोप में दो को लूटी नकदी व बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया|
दरअसल बीते 22 फरवरी को थाना मऊदरबाजा के ग्राम डाल का नगला निवासी 40 वर्षीय सौदान सिंह का शव सुबह पड़ोस के गाँव लोहापानी में खड्ड में पड़ा मिला| उसका चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था| उसके से नकदी व बाइक गायब थी| जिससे पुलिस को लूट के बाद घटना को अंजाम देनें का शक हुआ| पुलिस की दो टीमें जाँच में जुटी थी| शनिवार को पुलिस नें शमशाबाद के ग्राम चिलसरा निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह पुत्र वीरू उर्फ वीरेंद्र सिंह एवं 26 वर्षीय महताब पुत्र कल्लू उर्फ शमसुद्दीन को गिरफ्तार को बीती रात 2.30 बजे ग्राम अर्राहपहाड़पुर के तिराहे से गिरफ्तार किया| पुलिस को आरोपी विकास के पास से लूटे हुए 8.600 रुपये व आरोपी महताब के पास से 7.030 रुपये के साथ ही लूटी गयी मृतक की बाइक को भी बरामद किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]