सेल्फी प्वाइंट की खुदाई में शिवलिंग निकलने की सूचना पर महासभा का हंगामा

0
181

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला प्रशासन द्वारा बनाये जा रहे सेल्फी प्वाइंट के लिये हो रही खुदाई में शिव लिंग निकलनें की चर्चा हुई तो हिन्दू महासभा सक्रिय हो गयी| मौके पर पंहुचे हिन्दू महासभा नेताओं नें शिवलिंग को मन्दिर में स्थापित करा किया|
दरअसल शहर के लाल दरवाजे परिवहन निगम के बस अड्डे पर सेल्फी प्वाइंट बनना है| जिसके लिये शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू हुआ तो जेसीबी से भूमि समतलीय करण कराया जा रहा था कि उसी दौरान वहां शिवलिंग निकलनें की सूचना पर हिनूद महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, अजय दुबे, धीरज पाण्डेय आदि मौके पर आ गये| उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से वार्ता की| इस दौरान मौके पर मिली शिवलिंग की दुकानदारों नें पूजा अर्चना भी शुरू कर दी| बाद में महासभा नेताओ नें पड़ोस के ही शिव मन्दिर में शिव लिंग को स्थापित करा दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]