शहर में पार्किंग के लिये जगह होगी चिन्हित

0
112

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें शहर में पार्किंग के लिये जगह चिन्हित करनें के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं|
जिलाधिकारी नें कहा कि जाम की समस्या से शहर को निजात नही मिल पा रही है, लिहाजा लिंजीगंज बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश के लिये समय निश्चित किया जाये| निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। व्यापारियों की मांग पर डीएम नें चाइनीज मांजा की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश भी दिये। वहीं डीएम नें कहा की शहर में वाहनों के लिए कोई पार्किंग स्थल नही है लिहाजा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में एक पार्किंग स्थल को चिन्हित किया जाये| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]