किसान को थानाध्यक्ष के लातों से पीटनें का वीडियो वायरल

0
150

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) करोड़ों रूपये सरकार गौशालाओं पर खर्च कर रही है! सरकार की मंशा है की आवारा गौवंशों को उसमे रखा जाये ताकि अन्नदाताओं की फसल वह चट ना कर पायें| लेकिन उसका परिणाम और जमीनी हकीकत क्या है ? इसकी छोटी सा उदाहरण सामने है| सैकड़ों की संख्या में आवारा गौवंश तहसील परिसर में किसान बीते दिन से बंद किये है| जब इतनें गौवंश बाहर है तो गौशालाओं की दीवारें लाल-पीली करानें से क्या लाभ! जिस तरह से किसान पहले से ही आवारा मबेशी से परेशान था उससे ज्यादा गौशाला बनने के बाद भी परेशान है| अब जब अधिकारियों को किसानों को जबाब देते नही बन रहा तो वह अब किसानों को ही दोषी बता रहे है| लेकिन सबाल यह है कि जो साहब सरकार को योजना के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की रिपोर्ट भेजते थे उसका क्या? यह बड़ी समस्या अमृतपुर तहसील में मुंह फाड़े अधिकारियों के लिये खड़ी है| अधिकारी अब कुछ वाहन लगाकर तहसील में बंद मबेशियों को गौशाला भिजवा रहें है| कुछ किसानों को मवेशी लानें के दौरान थानेदार नें दौड़ा लिया जब किसान जमीन पर गिर गया तो उन्होंने जूते की ठोकर से उसकी पिटाई कर दी| जिसका किसी जानकार नें वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| एक सबाल यह भी की जब बाहर इतनी बड़ी संख्या में मबेशी है तो गौशालयों में आनें वाला भूसा दाना तब तक कौन सा पशु खा रहा था??
दरअसल तहसील अमृतपुर में पूरी रात सैकड़ों मबेशी बंद कर किसान ठंड में ठिठुरते रहे| लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नही निकला| तहसील में बंद मबेशियों की समस्या अभी सुलझ नही पायी थी की जबान के पैरो तले रौंदे जा रहे किसान का वीडियो वायरल हो गया| अब उनका जबाब देते नही बन रहा है| मामला आलाधिकारियों के भी संज्ञान में भी है| पुलिस का कहना है कि कुछ ग्रामीण दूसरे जनपद से मबेशी लेकर तहसील की तरफ से आ रहें थे| जिन्हें पुलिस नें रोंका मारपीट नही हुई|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया किसान एक गाय को लेकर आ रहा था| पुलिस नें रोंका धक्का मुक्की करनें लगा | उसी दौरान गिर गया| पुलिस नें मारपीट नही की| फिलहाल जाँच सीओ को दी गयी है| अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति नें जेएनआई को बताया कि स्थानीय किसान भयभीत थे कि कही तहसील में बंद मबेशी छोड़ ना दिये जायें जिससे उनकी आस-पास के खेतों को क्षति होगी| लेकिन अब किसानों से वार्ता हो गयी है| मबेशी पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है| अब कोई समस्या नही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]