विशेष सचिव ने दिये गौशाला में गौवंश बढानें के निर्देश

0
114

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को जनपद के दौरे पर आये शासन एक विशेष सचिव नें गौशाला का निरीक्षण किया और उसमे गौवंशों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिये|
विशेष सचिव जय शंकर सिंह नें विकास खंड कमालगंज के गौवंश आश्रय स्थल हसनापुर का निरीक्षण किया| निरीक्षण के समय गौवंश आश्रय स्थल पर 290 गौवंश पाये गये। पशुधन सहभागिता योजना के अंतर्गत गौशाला से 93 गौवंश दिए गए हैं। लगभग सभी गौवंश की ईयर टैगिंग पायी गई। पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया शतप्रतिशत गौवंश का टीकाकरण हो गया है। खण्ड विकास अधिकारी कमालगंज को गौशाला में गौवंश की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये| सीडीओ एम अरुन्मोली आदि रहे |

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]