पिकअप व कार की भिडंत में सीआरपीएफ जबान के पुत्र की मौत

0
146

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)कार से जा रहे सीआरपीएफ जबान के पुत्र की पिकअप की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि मृतक का साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें छानबीन की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पोपी निवासी दीप चंद सीआरपीएफ में जबान हैं| उनका पुत्र 24 वर्षीय पुत्र गोलू बीती रात लगभग 9:30 बजे अपनी कार में सीएनजी भरानें के लिये गया था| जब वह अलावलपुर से सीएनजी भरकर अपने दोस्त गणेशपुर गढिया निवासी नारद के साथ वापस लौट रहा था तो अलावलपुर की मोड़ पर मंदिर के पास पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगनें से गोलू और उसका साथ नारद गंभीर हो गये | दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ गोलू को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि नारद को भर्ती किया गया| मृतक गोलू की माँ सोमवती आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक गोलू तीन भाईयों में सबसे छोटा था| उसके चार बहनें भी हैं| जिसमे तीन का विवाह हो चुका है| मृतक कार चलानें का कार्य करता था|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]