मानसिक तनाव में आकर संविदा लाइनमैन नें लगायी फांसी

0
160

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात तनाव में आकर संविदा लाइनमैन नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जानकारी होनें पर त्योहार की खुशियाँ मातम में बदल गयीं| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर निवासी 35 वर्षीय अरविन्द पाल पुत्र दीनदयाल नहरैया बिजली सब स्टेशन पर संविदा लाइनमैन था। उनसे बीते मंगलवार की रात घर के कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों नें जब उसका शव कमरें में फांसी पर झूलता देखा तो कोहराम मच गया| चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर आ गये| मृतक के भाई रमेश पाल की मानें तो उसका एक व्यापारी 40 हजार रूपये का लेंन-देन था| लिहाजा वह मानसिक तनाव में रहता था| जिसके चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पत्नी सरिता, पुत्री आरजू, पुत्र आर्यन और पुत्री सारजू का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| कोतवाल अनिल कुमार चौबे नें बताया कि शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है| तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज जायेगी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]